Aishwarya Bar & Restaurant News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
काशीमीरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मीरा रोड ईस्ट स्थित ‘ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा डांस बार एंड रेस्टोरेंट’ पर सोमवार की आधी रात अचानक छापा मारा गया। गुन्हे प्रकटीकरण शाखा कक्ष-1 ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ये छापेमारी की। सूचना मिली थी कि डांस बार में नियमों का उल्लंघन कर गीत-संगीत के बहाने महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में डांस बार मालिक, संचालक, मैनेजर और वेटर्स सहित कुल 10 आरोपियों पर महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध और महिलाओं की गरिमा की सुरक्षा अधिनियम- 2016 की धारा 3, 8, (1) (2) के तहत मीरा रोड पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
