MODI'S MISSION
नेटवर्क महानगर/मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारों और कार्यशैली पर केंद्रित पुस्तक ‘मोदीज मिशन’ पुस्तक का मुंबई स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों विमोचन किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे भी मौजूद रहे।
प्रसिद्ध वकील और लेखक बर्जिस देसाई की यह पुस्तक पीएम मोदी के जीवन को “एक विचार की कहानी” के रूप में प्रस्तुत करती है जो राष्ट्रीय पुनर्जागरण और आत्मनिर्भर भारत का विचार है। लेखक देसाई, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को विकसित भारत के पुनरुद्धार के उद्देश्य से मिशन के रूप में वर्णित करते हैं।
बर्जिस देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ संकल्प और उद्देश्य के माध्यम से शुरुआती पूर्वाग्रहों और झूठे आख्यानों पर विजय प्राप्त की। यह पुस्तक अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने, जीएसटी के कार्यान्वयन, विमुद्रीकरण और पारदर्शी शासन की दिशा में प्रयासों सहित प्रमुख नीतिगत निर्णयों का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करती है।

इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भगवद् गीता के श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य’ का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक विचार, आध्यात्मिक शक्ति, प्रेरणा और राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जैसे व्यक्तित्व का नेतृत्व ईश्वरीय कृपा से ही संभव है। राज्यपाल देवव्रत ने कहा कि जो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपना रास्ता स्वयं बनाता है, वह वास्तव में महान होता है और पीएम मोदी ने ठीक वैसा ही किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कई जटिल राष्ट्रीय मुद्दों को शांतिपूर्वक और बिना किसी विवाद के सुलझाया है, और उनके नेतृत्व ने दुनियाभर में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है।
लेखक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प के बल पर शुरुआती पूर्वाग्रहों और झूठे विमर्शों को मात दी। किताब में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जीएसटी, नोटबंदी और पारदर्शी शासन जैसे प्रमुख फैसलों का गहन विश्लेषण किया गया है। पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी की विकास यात्रा और चुनौतियों का एक जीता जागता महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने एक वर्ग पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक समूह ऐसा है, जो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है, अगर वह उनके हित में नहीं है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, आज हमने देखा है कि देश में एक समूह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। और वे केवल तभी सवाल उठाते हैं, जब वह उनके हित में नहीं होता। अगर कोई अदालत उनके पक्ष में फैसला देती है, तो वह निष्पक्ष हो जाती है। अगर यह उनके खिलाफ जाता है, तो (वे दावा करते हैं) अदालतें सरकार का पक्ष लेती हैं।
देश में टैक्स अनुपालन की संस्कृति स्थापित
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है और कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी, जीएसटी, आईटी सुधार शुरू में आलोचना का विषय बनीं, लेकिन बाद में लोगों ने उन्हें स्वीकार किया, क्योंकि उन्होंने देश में टैक्स अनुपालन की संस्कृति स्थापित की।
पीएम 21वीं सदी के शिल्पकार: CM फडणवीस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुस्तक को पीएम मोदी के जीवन और दृष्टिकोण का विस्तृत चित्रण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी है। वे 21वीं के शिल्पकार है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मोदीज मिशन को पीएम मोदी की उपलब्धियों का ईमानदार चित्रण बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों को प्रेरित करने के लिए इस पुस्तक की प्रेरणादायक कहानियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
फडणवीस ने जोर देकर कहा कि पहले टैक्स चोरी करना बहादुरी माना जाता था, लेकिन देश अब एक कर-अनुपालन समाज के रूप में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि पुस्तक मोदी मिशन, जो रूपा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा, चुनौतियों और भारत के विकास में उनके योगदान की गहनता को दिखाती है। पुस्तक में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने, जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों सहित पारदर्शी शासन की दिशा में किए गए प्रयासों का विश्लेषणात्मक विवरण दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिया ये सुझाव?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘मोदीज मिशन’ पुस्तक पीएम मोदी पर लिखी गई अन्य पुस्तकों से अलग है, क्योंकि यह उनकी उपलब्धियों और मूल्यों का ईमानदार शब्द चित्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं के इस दौर में, यह पुस्तक साहस और निष्ठा के साथ सच्चाई को प्रस्तुत करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए इस पुस्तक की प्रेरक कहानियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित, ‘मोदीज मिशन’ पुस्तक पीएम मोदी की यात्रा, चुनौतियों और भारत के विकास में उनके योगदान का गहन वृत्तांत प्रस्तुत करती है। समारोह में सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की जमकर सराहना की।
