Mom Foundation News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
‘मोम फाउंडेशन’ (Mom Foundation) की ओर से जोगेश्वरी (पश्चिम) के बेहरामबाग में रविवार, (26 अक्टूबर) को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
इस मौके पर मोम फाउंडेशन की फाउंडर ज़ारा खान ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले कई सालों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। जिसमें काफी बड़ी संख्या में जरुरतमंद लोग इसका लाभ उठाते हैं। आज के शिविर में फुल बॉडी चेकअप, थायरॉइड चेकअप, शुगर टेस्ट, अस्थमा चेकप, आंखो की जांच और मुफ्त दवाइयां तथा वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त चश्मा वितरण किया गया।

संजय भूषण का किया गया नागरिक अभिनन्दन!
इस कार्यक्रम में संस्था की फाउंडर ज़ारा खान ने फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला को पुष्पगुच्छ देकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ज़ारा खान ने कहा कि संजय भूषण हमेशा हमारे शिविरों में आते हैं और यथोचित सहयोग करते हैं, हम उनके आभारी हैं।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में ‘वि केयर डायग्नोस्टिक सेंटर’ और मनराज प्रतिष्ठान ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉक्टर धीरज कुमार, मोहम्मद रशीद, लईक खान, शिफा खान, फैज़ खान और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज़ारा खान ने डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
