विधायक बोले- हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ेंगे..
नेटवर्क महानगर/आज़मगढ़
आज़मगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में तहबरपुर मंडल के ग्रामसभा आतापट्टी, खादारामपुर में ‘विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना’ के तहत बनाये गए नवनिर्मित सीमेंट कंक्रीट रोड (सीसी रोड) का उद्घाटन मंगलवार, (28 जुलाई 2026) को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय बहादुर पाठक के हाथों किया गया। शक्तिकेंद्र संयोजक की अनुशंसा पर बनी इस सड़क का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर गांव तक पहुंचेगा विकास, बढ़ेगा विश्वास!
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। आतापट्टी की यह सीसी रोड बनने से हजारों स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक ले जाने में भी आसानी होगी।
विधायक पाठक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार काम किए जाएंगे। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने विधायक विजय बहादुर पाठक का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में विकास कार्य सतत जारी रखने की मांग की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आनंद गुलाब पांडेय, श्रीकृष्ण पाठक, सोनू निषाद, पत्रकार अरुण पांडेय, मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
