नेटवर्क महानगर/मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।
यह हादसा दिवाली के दिन यानी रविवार, 8 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट के व्यस्त टर्मिनल-2 के बाहर हुआ। यहां अचानक छत का एक हिस्सा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उसकी स्थिति को संभाला जा सके। हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने इस बात की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है कि आखिर छत का हिस्सा क्यों और कैसे गिरा? इसके साथ ही, आसपास के पूरे इलाके की फॉल्स सीलिंग की संरचनात्मक मजबूती की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
