नेटवर्क महानगर/नई दिल्ली
जंतर-मंतर के आंदोलन से चर्चा में आये CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रमुख और संस्थापक अभिजीत दीपके अब दीपावली के शुभकामना संदेश को लेकर चर्चा में है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पोस्ट में संदेश देते हुए ‘कलह-मुक्त दिवाली’ की बधाई दी है।
अभिजीत दीपके ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा- ‘आप सभी को ‘क्लेश फ्री’ दिवाली की शुभकामनाएं’! उन्होंने इन शब्दों से तंज कसने की कोशिश की है।पिछले दिनों आंदोलन को लेकर वे चर्चा में लगातार रहे हैं।
अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों चुनाव आयोग में व्याप्त गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। दिल्ली में आंदोलन में शामिल होने के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को एयरप्लेन में ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद सौरभ दास व अन्य को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
अभिजीत दीपके ने सीजेपी के बैनर तले केरल के कोच्चि शहर में SIR में गड़बड़ी और सीजेपी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उन पर और उनके अन्य साथियों पर लगातार कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की थी।
फिलहाल, सीजेपी के साथ ही अभिजीत दीपके और उनकी टीम के सदस्य लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाने पर लिए हुए हैं। उन्हें युवाओं का भी समर्थन मिल रहा है। जुलाई में नीट आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने इसे बड़ी जीत माना था। अब उनका संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अड़ा है। लगातार मिल रहीं धमकियों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर ही अभिजीत ने ‘कलह मुक्त’ दिवाली जैसी संज्ञा देकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
