ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर Mumbai: बांद्रा में धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या; फ़ैली सनसनी! 11th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this जांच में जुटी पुलिस… मुंबई: मुंबई के बांद्रा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ६४ वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथ बांधकर उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को रेखा अशोक खोंडे नाम की बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी की सूचना दी गई। शव मंगलवार आधी रात को रिक्लेमेशन के पास रिहायशी इलाके के कंचन बिल्डिंग नंबर १३, ए- विंग कमरा नंबर २२ में मिला। पुलिस को संदेह है कि घटना तीन दिन पहले हुई है। हत्यारे ने रेखा के हाथ बांध दिए और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बांद्रा पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भाभा अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में महिला के रिश्तेदार पर संदेह है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। Post Views: 20