Jaunpur Crime
नेटवर्क महानगर/जौनपुर
जौनपुर जिले के थाना सिंगरामऊ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में कछोरा निवासी छट्टूलाल गुप्ता पुत्र कालीचरण गुप्ता और बृजेश पुत्र अच्छेलाल शामिल हैं। दोनों आरोपी थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के कछोरा गांव के रहने वाले हैं। इन पर मुकदमा संख्या 57/25 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) और 61(2) बीएनएस में मामला दर्ज है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और उप-निरीक्षक रामसेवक यादव की टीम शामिल रही। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, तमंचा, बाइक बरामद
जौनपुर के खेतासराय में पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश दीपक दुबे उर्फ रिंकू पंडित घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई। रिंकू पंडित पर जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। रामाश्रय राय अपनी टीम के साथ गुरैनी मदरसा होते हुए अर्जुनपुर नहर के रास्ते कलापुर की तरफ जा रहे थे तभी तरसावां मोड़ पर संदिग्ध बाइक सवार युवक दिख गया। दोनों तरफ से घिर जाने पर वह बाइक घुमाकर भगाना चाहा तो गड्ढे में फंस गया। उसने तमंचे से गोली चलाई जो रामाश्रय राय के कान के बगल से निकल गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रधानाध्यापक को गोली मारकर चेन लूटने के आरोपित गिरफ्तार, बाइक बरामद
जौनपुर के लाइन बाजार थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंधरपुर गांव में प्रधानाध्यापक को गोली मारकर चेन लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी गई चेन बेचने से मिले 21500 रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने कई अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है। वारदात लाइन बाजार के कंधरपुर गांव में एक सितंबर को हुई थी।
50 हजार का इनामी गिरफ्तार
हत्या के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी, गैंगस्टर सौरभ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने शनिवार की सुबह कंधी पुलिया सकरा तिराहे के पास से की है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि सकलडीहा में हुई सरोज पाठक की हत्या के मामले में सिकरारा थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी सौरभ सिंह आरोपी है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। आरोपी को स्वाॅट टीम के सहयोग से सुबह गिरफ्तार कर किया गया।
