नेटवर्क महानगर/वाराणसी
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा से मिलकर सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बताया कि आकाश मिश्रा और सैफरॉन राजेश सिंह ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने की स्थिति में पार्टी की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
