मुंबई: मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटील व छगन भुजबल के विभागों में बदलाव किया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी है। विभाग में हुए नए बदलाव के मुताबिक, जयंत पाटील को जल संसाधन व लाभ क्षेत्र विकास विभाग दिया गया है। जबकि छगन भुजबल को खाद्य व नागरी आपूर्ति के अलावा अल्पसंख्यक विकास कल्याण विभाग सौपा गया है।
