ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Maharashtra: बिना डिग्री क्लीनिक चला रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

ठाणे: ठाणे जिले में बिना किसी मेडिकल डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रहे एक फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शांतिनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के गैबी नगर निवासी अब्दुल फरीद उर्फ सद्दाम शरीफ खान (३४) को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया।
भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारियों ने खान के क्लीनिक पर छापा मारा और पाया कि क्वीलिन बिना ‘वैध परमिट’ के संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी मरीजों को दवाइयां देकर उनसे मनमाना पैसा वसूल करता था। चिकित्सा अधिकारियों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319 (2), 318 (4) (धोखाधड़ी) और 125 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य) और महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1961 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।