ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर Mumbai: डॉ. पारसनाथ तिवारी को मिला ‘महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार’ 22nd April 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर / मुंबई वरिष्ठ समाजसेवी डॉ पारसनाथ तिवारी के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक सांस्कृतिक व राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ रेकार्ड्स एवं ज्ञान उदय फाउंडेशन संस्था ने उन्हें पुणे के आचार्य अत्रे रंग मंदिर हाल में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा प्रेरणा सम्मेलन समारोह में भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री डॉ कमलकांत पेटकर के हाथों ‘महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार-2025’ प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक व प्रधान संपादक डॉ क्रांति महाजन, पुणे महाराष्ट्र निदेशक, आरटीबीआर डॉ सुनील साल्वे व पंजाब निदेशक तथा राष्ट्रीय परीक्षक डॉ गुरुतेज सिंह बरार ने उन्हें इस राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार कुणाल मालुसरे ने की। Post Views: 8