ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर Mumbai: भूत भगाने की आड़ में महिला तांत्रिक ने परिवार से ठगे पांच लाख, पुलिस में मामला दर्ज 22nd May 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर / मुंबई मुंबई से चौंका देने वाला एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अंधविश्वास के जाल में ऐसा फंसा की पांच लाख रुपये गंवा बैठा। मामला विक्रोली इलाके का है, यहां पार्कसाइट ट्रांजिट कैंप में रहने वाली एक महिला पर काले जादू की आड़ में लोगों को ठगने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक शोषण, मानव बलि और महाराष्ट्र के काला जादू अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान 38 वर्षीय महजबीं रईस खान उर्फ हजरत मरियम के रूप में हुई है, जो खुद को एक आध्यात्मिक गुरु और तांत्रिक बताती है। उस पर आरोप है कि उसने विक्रोली के सागर नगर निवासी सुनील यशवंत साल्वी की मानसिक रूप से बीमार भाभी दीप्ति साल्वी का इलाज करने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता सुनील साल्वी ने बताया कि मरियम ने दीप्ति की मानसिक स्थिति को उसके ऊपर एक आत्मा का साया बताकर डर का माहौल बनाया। उसने दावा किया कि इलाके में किसी महिला की आत्महत्या हुई थी और उसकी आत्मा दीप्ति को परेशान कर रही है क्योंकि दीप्ति पर उसका कर्ज बकाया है। मरियम ने इस भूत बाधा से छुटकारा दिलाने के लिए बकरे की बलि और अन्य अघोरी अनुष्ठानों की बात कहते हुए परिवार से इतनी बड़ी रकम वसूली। आरोप है कि उसने दीप्ति की बेटी रिद्धि को डराकर पारिवारिक सोने के गहने घर से चुरवाए और दीप्ति के शरीर से ‘भूत निकालने’ के लिए गहनों की जरूरत बताई। नगदी सहित लाखों के गहनों की ठगी! इस पूरी घटना में मरियम ने कुल मिलाकर करीब तीन लाख रुपये के गहने और नकद ठग लिए। पार्कसाइट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मरियम के खिलाफ आईपीसी की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और क्या इसके अन्य पीड़ित भी हैं। फिलहाल, मरियम फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। Post Views: 10