पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुणे में Zomato Delivery Boy ने पानी मांगने के बहाने 19 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़!

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ‘Zomato’ आए दिन किसी न किसी कारण से विवादों में बना रहता है। अब एक बार फिर अपने डिलीवरी बाय के करतूतों के कारण चर्चित फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में एक 19 वर्षीय युवती ने जोमैटो के डिलीवरी बाय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पानी मांगने के बहाने डिलीवरी बाय ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और मारपीट भी की। आरोपित डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 17 सितंबर की है। पीड़ित 19 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके ऑनलाइन पोर्टल पर खाना ऑर्डर किया। खाना पहुंचाने के लिए 40 वर्षीय रईस शेख नाम का डिलीवरी बॉय उसके घर आया। आर्डर देने के बाद युवती से पीने का पानी मांगा। इस दौरान वह लड़की से उसके घरवालों के बारे में पूछने लगा। जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं। डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा। दोबारा पानी लाने के लिए जैसे ही लड़की मुड़ी, जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया। इसके बाद वह चला गया। जाने के बाद भी वह उसे WhatsApp नंबर पर मैसेज करने लगा। जिसके बाद पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ कोंढवा पुलिस स्टेशन आई और शिकायत दर्ज कराई। टीम ने उसी रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन अदालत ने उसे जमानत दे दी, क्योंकि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। आरोपी पर धारा 354 और 354ए के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप है।

लड़की के गालों पर जबरन किस करने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की इंजीनियरिंग की छात्रा है और कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 40 वर्षीय आरोपी रईस शेख ने खाना देने के बाद कथित तौर पर ‘थैंक यू’ कहकर लड़की के गालों पर दो बार किस किया। डिलीवरी बाय ने गलत व्यवहार ने छेड़खानी के साथ युवती से मारपीट भी की। पुणे की कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने मंगलवार को बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। डिलीवरी बॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर आगे की जांच चल रही है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।