नेटवर्क महानगर/मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सायन-कोलीवाड़ा प्रभाग क्रमांक 176 में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भाजपा नगरसेविका रेखा आर.के. यादव के सौजन्य से प्रभाग की 11 आंगनवाड़ियों के लगभग 200 बच्चों को पढ़ाई की सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग सहित कॉपी-किताब और अन्य शैक्षणिक सामग्री बांटी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उनकी पढ़ाई में प्रगति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से आंगनवाड़ी में सेवा दे रही सेविकाओं को सम्मानित किया गया और उपहार स्वरूप उन्हें साड़ी भेंट की गई। इस अवसर पर भाजपा के कई महिला एवं पुरुष पदाधिकारी, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
