ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Panvel: कलयुगी बेटी ने मां को मौत के घाट उतारने के लिए दी 10 लाख रुपए की सुपारी! तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई: पनवेल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपनी मां को मारने की साजिश रची और उसमें कामयाब हो गई।इस घटना का पर्दाफाश पनवेल शहर पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता लड़की और हत्या करने वाले 2 युवकों की गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, मृत महिला का नाम प्रिया नाईक है, जिसकी हत्या की साजिश उसकी बेटी बेटी प्रणाली नाईक ने रचकर विवेक पाटिल और विशाल पांडे की मदद से अपनी मां को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रणाली शादीशुदा है और उसकी एक पांच साल की बेटी है, पति से अनबन के कारण वह दो साल से पनवेल में रहने आई थी। इस बीच उसकी मां प्रिया ने उसके बाहर निकलने और फोन पर बात करने पर पाबंदी लगा दी थी। अगर वह बाहर जाती थी, तो उसकी मां उसे लगातार फोन करती थी, उसका मोबाइल चेक करती थी, मां की बंदिशों की वजह से वह परेशान थी।
पुलिस ने बताया कि इस बीच आरोपी विवेक पाटिल ने प्रणाली को अपनी बहन मान लिया। विवेक को पैसों की जरूरत थी, तो उसने उससे पैसों की मांग की। प्रणाली भी अपनी मां की बंदिशों से छुटकारा पाना चाहती है, इसलिए अपनी मां को मारने के लिए वह विवेक को 10 लाख देने को तैयार हो गई। विवेक ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी।
पुलिस के मुताबिक, विवेक ने दोस्त विशाल पांडे की मदद से 13 सितंबर की शाम प्रणाली की मां प्रिया की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी, प्रिया का पति प्रह्लाद नाईक रात को घर आया, तो प्रिया को बेहोश पाया, उसने प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि प्रिया की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत मोहिते और पुलिस उपायुक्त अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने तकनीकी और गुप्त मुखबिर के माध्यम से मामले की जांच शुरू की।