नेटवर्क महानगर/मुंबई
कुर्ला (पश्चिम) के संत गाडगेबाबा महाराज वसतिगृह परिसर में स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में ३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और अत्यंत श्रद्धा के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
पूर्व सांसद पूनम महाजन की पहल तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुभहस्तों से श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। इस विशेष अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।
इस समारोह में प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, डॉ. हेमंत जाधव, उमेश म्हस्के, विशाल वाघ समेत कुर्ला क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया और शिवराज्याभिषेक दिवस को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
