Varanasi Chitaipur Police Station News
नेटवर्क महानगर / वाराणसी
चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापूरी कॉलोनी में करौंदी वार्ड के पार्षद श्यामभूषण शर्मा की चाची की चेन लुटेरों ने 28 अप्रैल 2025 को उनके घर के दरवाजे से चैन छीन लिया था। इस मामले में पुलिस महीना बीतने के बाद भी घटना करने वाले लुटेरों की तलाश नहीं कर पाई। चेन लूट की घटना के विरोध में भाजपा के आठ पार्षदों और नेताओं ने धरना भी दिया था। जिसके बाद मौके पर महापौर और एडीसीपी पहुंचकर धरना खत्म कराए थे। चेन लूट करने वालों की तलाश में पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से भदोही तक ट्रेस की थी। जिसके बाद आगे कोई कारवाई नहीं की। एक महीना बीतने के बाद घटना की खुलासा नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ पार्षद श्यामभूषण शर्मा के परिवार वालों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गहरा रोष है।
वहीं, थानाध्यक्ष चितईपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
