नेटवर्क महानगर/मुंबई
पूर्व विधायक बृजेश मिश्र ‘सौरभ’ का जन्मदिवस यूपी के प्रतापगढ़, लखनऊ और मायानगरी मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। प्रतापगढ़ विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्री मिश्र के समर्थकों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की और खुशी का इजहार जताया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, चंदन सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, मनीष पांडेय, सीलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसी तरह से अंतू, कोहड़ौर एवं अन्य स्थानों पर भी जन्मोत्सव मनाया गया। लखनऊ विधायक आवास पर भी बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने जन्मोत्सव का आनंद लिया। मुंबई में भी प्रतापगढ़ प्रवासियों ने पूर्व विधायक का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। नवी मुंबई के घनसोली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक के शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन्मोत्सव का लुत्फ उठाया।
उक्त मौके पर नवभारत के वरिष्ठ उप-संपादक राकेश पांडेय, जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, दैनिक भाष्कर के वरिष्ठ पत्रकार राजहंस पांडेय, भारत संवाद के संपादक अरविंद शर्मा, सौराष्ट्र के ठाणे प्रभारी संजय राय, समाजसेवी दिवाकर पांडेय, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मित्र उपस्थित थे।
वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी: ‘सौरभ’
अपने जन्मदिन पर विधायक आवास पर पूर्व विधायक ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के भी जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ‘वृक्षारोपण’ करना बहुत जरूरी है। ये पेड़ जहां उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे, वहीं भविष्य में पर्यावरण बचाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा जन्मोत्सव तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति आत्मनिर्भर और शिक्षित हो, इसलिए हमारे शुभचिंतक समाज के उत्थान पर अधिक जोर दें। पूर्व विधायक ने कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं जनता की बदौलत हूं। जनता ने जो प्यार दिया है इसके हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में भागीदार हैं।
