Sanjay Raut Latest News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता और सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार, (13 अक्टूबर) को संजय राउत को इलाज के लिए भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बिगड़ती तबीयत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सांसद राउत ने कुछ दिन पहले इसी फोर्टिस अस्पताल में अपना रक्त परीक्षण कराया था। उनकी बिगड़ती सेहत के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सांसद संजय राउत पहले भी हृदय रोग से पीड़ित रहे हैं और उनकी एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।
संजय राउत की पहली एंजियोप्लास्टी नवंबर 2019 में हुई थी। उस समय उन्हें सीने में हल्की तकलीफ हो रही थी जिसके बाद लीलावती अस्पताल में सर्जरी की गई थी और उनके हृदय में दो स्टेंट डाले गए थे। दिसंबर 2020 में उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई थी। पहले डाले गए स्टेंट में से एक फिर से ब्लॉक हो गया था, इसलिए और स्टेंट डाले गए। यह सर्जरी भी लीलावती अस्पताल में ही की गई थी।
