उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

बरेली : हत्या के बाद बच्ची के शव से दुष्कर्म करता रहा हैवान..!

बरेली के विशारतगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नौ वर्ष की बच्ची के शव के दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपित ने पहले प्रयास में विफल होने पर बालिका के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। वह चीखी तो एक हाथ से मुंह और दूसरे से उसका गला दबाकर मार डाला। फिर उसे बेहोश समझकर लाश के साथ आधे घंटे तक दरिंदगी करता रहा था। इस प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में गत 14 दिसंबर को गन्ने के खेत से नौ वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित के हवाले से बताया कि बदायूं जिले के दातागंज का निवासी विकास (21) विशारतगंज में अपनी बहन के घर आया था। 11 दिसंबर की शाम को वह गांव की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान उसने बालिका से गन्ना तोड़कर लाने को कहा। बालिका गन्ना तोडऩे गई तो पीछे से नशे में धुत विकास भी घुस गया। जहां बालिका को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विफल होने पर वहशी ने बालिका के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। वह चीखी तो एक हाथ से उसका मुंह और दूसरे से गला दबा दिया।
वहशी दरिंदा विकास उसे बेहोश समझकर आधे घंटे तक शव के साथ ही दरिंदगी करता रहा। शव तक खून से तरबतर हो चुका था। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक रात करीब सवा तीन बजे मुरादाबाद में दूसरी बहन के घर चला गया। अगले दिन वहां से नोएडा भाग गया। तब से वहीं छिपा था।
उक्त घटना 11 दिसंबर की है। उसी दिन से बच्ची लापता थी। तीन दिन बाद 14 दिसंबर की सुबह उसका शव बरामद हुआ था। सीओ आंवला आलोक कुमार अग्रहरि ने डॉग स्क्वायड को बुलवाया तो घटनास्थल से स्नीफर डॉग सीधे विकास की बहन के घर गया था। यहीं से शक की सुई विकास की तरफ घूमी थी। पता चला कि वारदात के दो दिन पहले विकास आया था और 11 दिसंबर की रात चला गया था।सीओ आंवला आलोक कुमार अग्रहरि ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में इस कृत्य की सजा उम्रकैद अथवा फांसी तक हो सकती है। पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि आरोपित को फांसी हो। इसके लिए साइंटिफिक तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की कोशिश होगी कि वह जेल से बाहर न निकल सके।