Uncategorisedउत्तर प्रदेशलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

UP: प्रेमी के साथ ससुराल से फुर्र हुई दो बच्चों की मां, प्रेमी कोतवाली के सामने बैठाकर हुआ फरार!

लालानगर (भदोही): गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां शुक्रवार को प्रतापगढ़ थाने में मिली। बेटी के गायब होने पर उसके पिता ने हत्या कर शव गायब करने का ससुराल वालों पर आरोप लगाया था। उसके सकुशल मिलने से पति के साथ परिवार वालों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी 19 जनवरी को अपने छोटे बेटे को लेकर घर से बाजार जाने को कहकर निकली। दोपहर तक उसके न लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। जानकारी होते ही उसके मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे और उन पर उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी। उधर पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसे उसका प्रेमी भगा ले गया। उसने इसकी आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप था कि वह पांचवीं बार भागी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की तो उसका प्रेमी उसे लेकर प्रतापगढ़ पहुंच गया। उसे सदर कोतवाली के सामने बैठाकर वह फरार हो गया। काफी देर तक न लौटने पर महिला ने थाने में जाकर पूरी जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर गोपीगंज पुलिस उसे लेकर शनिवार को थाने आ गई। जानकारी पर ससुराल पक्ष व युवती के स्वजन थाने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक वहां दोनों पक्षों की पंचायत चल रही है।