atal setu mumbai news
भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
नेटवर्क महानगर / मुंबई
मुंबई में बने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर दोनों ओर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने की है।

23 मई 2025 को महाराष्ट्र भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल व स्पीड पोस्ट द्वारा पत्र भेजे गए पत्र में अटल सेतु पर दोनों ओर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग की है। अर्जुन गुप्ता ने यह पत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दिया है। भाजपा नेता ने 25 दिसम्बर को अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह करने का निवेदन भी किया है।
बता दें कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक जिसे ”अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा शेवा अटल सेतु” के नाम से भी जाना जाता है, छह लेन वाला ट्रांस हार्बर ब्रिज 21.8 किमी लंबा है और इसमें 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है। इस पुल के बनने के बाद से मुंबईवासियों की जिंदगी काफी हद तक आसान हो गई। 60 अरब रूपये की लागत से बनने वाले इस सेतु का प्रस्ताव अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह द्वारा समर्थित रिलायन्स एनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष 2008 में रखा था।
