
कंकावली, इंजीनियर के ऊपर कीचड़ डालने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के (कांग्रेस) विधायक बेटे नितेश राणे और उनके 18 समर्थकों को 23 जुलाई तक जेल में रहना होगा।
आज अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए नितेश राणे और उनके समर्थकों को 23 जुलाई तक जेल भेजने का आदेश सुनाया।
