अमेरिका: IS सरगना बगदादी के मारे जाने की खबर, ट्रम्प ने कहा- कोई बड़ी घटना हुई है

वॉशिंगटन: आईएस सरगना अबु बकर अल-बगदादी की मौत की खबर है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार रात ट्वीट किया- कुछ बड़ी घटना घटी है। हाालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस बार में ऐसा कह रहे हैं। रूस टुडे ने अमेरिकी मीडिया ग्रुप न्यूजवीक के हवाले से बताया कि सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान आतंकी बगदादी मारा गया।
हालांकि, फॉक्स न्यूज ने मिलिट्री सूत्रों के हवाले से कहा- ऐसा माना जा रहा है कि सीरिया में सेना के हमले में आईएस सरगना बगदादी की मौत हुई है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प रविवार को कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ट्रम्प प्रशासन ने यह खुलासा नहीं किया है कि मामला विदेश या घरेलू नीति से जुड़ा है।
न्यूजवीक के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में आईएस के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी थी। ट्रम्प रविवार को बड़ी घोषणा कर सकते हैं- व्हाइट हाउस
