nalasopara tulinj police station
नालासोपारा: पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व में एक 35 वर्षीय शख्स की दर्दनाक हत्या कर दी गई। इस हत्या मामले में तुलिंज पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी तुलिंज ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक गुप्ता (20) ने मृतक पप्पू को महज इसलिए मार डाला कि उसने अपने किये काम का पैसा मांग रहा था।
यह घटना 25 फरवरी की रात लगभग 2 बजे आत्मवल्लभ सोसाइटी के सामने ब्रिज के नीचे, तुलिंज रोड, नालासोपारा पूर्व में घटी। आरोपी दीपक ने गुस्से में आकर पप्पू के सिर पर सीमेंट के पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
