पालघर के नांदोलिया फैक्ट्री में लगी आग, चार घायल
मुंबईः पालघर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में एक की मौत, तीन के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, ‘नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स फैक्ट्री’ में धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगते ही अग्निशमन दल को सूचित किया गया। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी आग
मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में आज शॉक सर्किट से आग लग गई थी। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंचीं थी।

