solapur murder news
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में दो बच्चों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीजापुर नाका थाने के क्षेत्र में मां ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने की घटना सामने आई है। यह दिल दहला देने वाली घटना बीते गुरुवार शाम को हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ज्योति सुहास चव्हाण ने आत्महत्या करने से पहले दो बच्चों अथर्व और आर्य की हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद बीजापुर नाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जैसे ही यह घटना सामने आई तो सोलापुर में सनसनी फैल गई। मां ने तकिए से मुंह दबाकर दोनों बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। ज्योति अपने पति और बच्चों के साथ बीजापुर रोड स्थित राजस्व नगर में रहती थी। फ़िलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के कारणों की जाँच पुलिस कर रही है।
