मुंबई, महाराष्ट्र में बाढ़ के कहर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने हेतु ‘लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळ’ ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में २५ लाख रूपये का अनुदान दिया है। सह्याद्री अतिथीगृह में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपते हुए अध्यक्ष बालासाहेब कांबले, सचिव सुधीर साल्वी सहित अन्य पदाधिकारीगण।