
रायगढ़, शुक्रवार को यहां एक हाईप्रोफाईल रेव पार्टी का पर्दाफाश हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें टीवी और सिनेमा से जुड़े कई कलाकार शामिल हैं। ये सभी समुद्र किनारे एक बंगले में रेव पार्टी कर रहे थे। पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह यहां छापा मारा और इस पार्टी का पर्दाफाश हुआ। इस छापेमारी में पुलिस ने विदेशी शराब, चरस, कोकीन और ड्रग्स बरामद की है।
हिरासत में लिए गए कई लोगों ने शराब के साथ-साथ ड्रग्स ले रखा था। सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। छापेमारी में कुछ ड्रग डीलर और उनके साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस बंगले पर पुलिस ने छापेमारी की है वो बंगला एक प्रसिद्ध उद्योगपति का बताया जा रहा है।
