The Imperial Twin Towers
मुंबई: मुंबई पुलिस ने रूस के दो यूट्यूबर्स (YouTubers) के खिलाफ 26 दिसंबर को एक मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दोनों रूसी यूट्यूबर्स ने एक स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ताड़देव क्षेत्र में ‘इंपीरियल ट्विन टावर्स’ में प्रवेश किया था, जिसके बाद पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों यूट्यूबर्स पर आइपीसी की धारा 452 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
