मुंबई: शिवसेना भवन के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप!
मुंबई: मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। फिलहाल, कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है? आग लगने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह धू-धू करके जल गई।

बताया जा रहा है कि उक्त कार के दरवाजे और बोनट खुले हुए थे। कार में आग लगने के बाद प्लाजा सिनेमा से दादर शिवाजी पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ अफरातफरी मच गई। ख़ास बात यह रही कि घटना के वक्त शिवसेना भवन में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस आग को बुझाने में स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई। सूचना के काफी देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
