उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन की दर्दनाक मौत! एक व्यक्ति घायल

सोनभद्र: जाग बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव में शनिवार की सुबह तक़रीबन सात बजे वाराणसी-अंबिकापुर मार्ग पर एक मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार सूरजपुर छत्तीसगढ़ से आ रही थी। सभी लोग थाना बभनी के ग्राम राजा सगाई में होली संबंधी पूजा के लिए जा रहे थे। हादसे में कार सवार मानमती दुबे (70) पत्नी केशव प्रसाद दुबे, देव रूपी दुबे (55) पत्नी उपेंद्र दुबे व नवीन दुबे (24) पुत्र उपेंद्र दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल उपेंद्र दुबे (56) पुत्र केशव प्रसाद दुबे को सीएचसी बभनी से प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ ले गया। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।