ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

…अब सरकारी कर्मचारियों को लंच के लिए मिलेंगे सिर्फ आधा घंटे

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया सर्कुलर

मुंबई, अब लंच टाइम के नाम पर सरकारी कर्मचारी ज्यादा समय तक अपनी टेबल से गायब नहीं रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में 1 से 2 बजे के बीच सिर्फ आधा घंटे के लंच टाइम का सर्कुलर जारी किया है। सरकार की ओर से यह कदम लंच के नाम पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के अनुपस्थिति रहने की शिकायतों के बाद उठाया गया है।

क्या है नया सर्कुलर?
हालिया सर्कुलर के हवाले से कहा गया है, “कार्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिकारी / कर्मचारी दोपहर के भोजन के लिए अधिक समय (निर्धारित 30 मिनट से अधिक) नहीं लेंगे और एक शाखा में सभी अधिकारी / कर्मचारी एक ही समय में दोपहर के भोजन के लिए नहीं जाएंगे।”

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ दिन पहले महिला कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए बच्चों की देखभाल के लिए 180 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की थी। यही नहीं वे पुरुष कर्मचारी जिनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं हैं वे भी अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल के लिए 6 महीने की छुट्टी ले सकते हैं।