ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

अभिनेता दिलीप कुमार के भाई अलसम खान का निधन!

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद ही मनहूस साबित हो रहा है। एक के बाद एक इंडस्ट्री ने कई नायाब कलाकार खोए हैं। वहीं अब हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार के परिवार से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन हो गया है। असलम खान का निधन आज सुबह हुआ है। उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। असलम खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
बता दें कि हाल ही में दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट हाल ही में पॉजिटिव आया था। इसी के बाद ही उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत की थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। दोनों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एहसान खान 90 साल के हैं जबकि असलम खान उनसे कुछ साल छोटे थे। रविवार को दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कोरोनोवायरस पॉजिटिव का परीक्षण करने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि दोनों भाईयों को बीते रविवार को नॉन-वेसिव वेंटिलेटर के तहत रखा गया था। इससे पहले, 97 वर्षीय दिलीप कुमार ने प्रशंसकों को घर के अंदर रहने और कोरोनोवायरस संकट के बीच जीवन बचाने के लिए अनुरोध करते हुए एक सुंदर कविता लिखी थी। उन्होंने ट्विटर पर चार लाइन की कविता साझा करते हुए सभी से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया था। दिलीप कुमार ने लिखा था, ‘दवा भी दुआ भी, औरों से फासला भी, ग़रीब कि खिदमत, कमज़ोर कि सेवा भी।