Uncategorisedअहमदनगरदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नितिन गडकरी मंच पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती


अहमदनगर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी अचानक मंच पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान राज्य के राज्यपाल विद्यासागर राव भी उनके साथ वहां मौजूद थे। राज्यपाल ने उन्हें सहारा देकर मंच पर संभाला। आनन-फानन में गडकरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि नितिन गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल लेने के लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक, वे राष्ट्रगान के लिए जब खड़े हुए, तभी अचानक बेहोश हो गए। इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो चुकी है। नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार में नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री हैं। इसके अलावा उन पर गंगा को साफ करने की भी जिम्मेदारी है। गडकरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, वर्तमान में नागपुर से सांसद भी हैं।