ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने बेटी के माता-पिता; कपूर खानदान में जश्न का माहौल!

मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आज मुंबई के गिरगांव स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल में आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। डिलीवरी के कुछ समय बाद डॉक्टर की सलाह पर आलिया को घर लाया जाएगा। इस मौके पर हॉस्पिटल में सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर मौजूद थीं। कपूर खानदान में किलकारी गूंजते ही भट्ट फैमिली जहां काफी खुश है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। तमाम फिल्मी दुनिया के कलाकारों ने अपनी शुभकामनाएं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भेजी हैं।
आलिया और रणबीर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी-अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। कोई आलिया के बचपन की तस्वीर शेयर कर गेस कर रहा है कि शायद ‘नन्ही परी’ एक्ट्रेस जितनी ही क्यूट होगी। तो किसी का कहना है कि वो रणबीर की तरह प्यारी होगी। कुल मिलाकर इस खबर के सामने आते ही आलिया और रणबीर कपूर के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं वो बस बच्चे की पहली झलक का बेसब्री इंतजार कर रहे है।

रणबीर चाहते थे बेटी
बता दें कि शमशेरा के प्रमोशन के समय रणबीर कपूर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बेटियां पंसद हैं। इस दौरान अवॉर्ड शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने भी उन्हें एक डॉल देकर बच्चे को संभालने की ट्रेनिंग दी थी। रणबीर के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पंसद आया था।
इसके आलावा परेंटिंग पर बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि वो कैसे अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। एक्टर ने कहा था कि अब हमारा झगड़ा हो रहा है क्योंकि इस टॉपिक पर एक किताब है हमारे पास, जिसे पहले आलिया ने पढ़ा। अब मैं भी उस किताब को पढ़ना चाहता हूं। रणबीर का मानना था कि किताबें पढ़कर कैसे बच्चों की परवरिश की जा सकती है।

इस बीच, आलिया की बेटी के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, आलिया भट्ट ने बेबी के जन्म से पहले ही उसके नाम को लेकर संकेत दे दिए थे। बेबी का यह नाम काफी यूनिक है और आलिया भट्ट व रणबीर कपूर के नाम से जुड़ा हुआ है। प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया ने खुद इस नाम के बारे में बात की थी।

आइए जानते हैं कि आलिया की बेटी का नाम क्या रखा जा सकता है?
आलिया भट्ट का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का है जब आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का प्रमोशन कर रही थीं। इंटरव्यू में आलिया भट्ट से पूछा गया था कि अगर उनका नाम आलिया की जगह कुछ और होता तो वह किस नाम को चुनतीं। इसके जवाब में आलिया भट्ट ने अपना फेवरेट नाम बताया था। आलिया भट्ट को ये खास नाम बहुत पसंद है। इसका संबंध आलिया भट्ट के पति रणबीर के नाम से भी है।

आलिया-रणबीर के नाम से लिया गया एक-एक अक्षर
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अपना फेवरेट नाम आयरा (Ayra) बताया था। आयरा नाम की खासियत है कि इसकी शुरुआत में आलिया नाम का पहला अक्षर ‘आ’ है और इसके आखिर में रणबीर नाम का पहले अक्षर ‘रा’ है। तब ये अनुमान लगाया गया कि आलिया अपनी बेटी का नाम ‘आयरा’ रख सकती हैं।
आलिया भट्ट के पसंदीदा नाम, ‘आयरा’ का अर्थ भी काफी खूबसूरत है। आयरा का मतलब होता है कि वो जिसका सम्मान हो, जिससे लोग प्रेरित हों। आयरा जो नाम है, वह विद्या की देवी मां सरस्वती का एक नाम है।

दोनों के काम की बात करें तो, आलिया जल्द ही रणवीर सिंह के साथ निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही वो साउथ सिनेमा में भी एसएस राजामौली की फिल्म ‘SSMB29’ में भी जूनियर एनटीआर (NTR) के साथ नजर आ सकती हैं। वहीं रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म ‘एनिमल’ में भी दिखाई देंगे, जो एख मल्टीस्टारर फिल्म है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी कर ली थी। इसके 2 महीने बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर की थी। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट की गोदभराई भी की गई थी।

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अभिनेता और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी की थी और अभी तक उनकी शादी को महज साढ़े 6 महीने ही हुए हैं। शादी के बाद इतने कम समय में उनका मां बनना सबके लिए आश्चर्य से भरा हुआ है और यह कहीं ना कहीं इस बात की पुष्टि करता है कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए ही यानी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।

खैर, आपको यह जानकर और हैरानी होगी कि उनकी सास नीतू कपूर ने भी जब पहली संतान को जन्म दिया था, तब उनकी शादी को भी 9 महीने पूरे नहीं हुए थे। नीतू कपूर उस वक्त 22 साल की भी नहीं हुई थीं, जब उन्होंने 22 जनवरी 1980 को अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी। उन्होंने शादी के करीब 6 महीने बाद 8 जुलाई 1980 को अपना 22वां जन्मदिन मनाया था और इसके लगभग पौने दो महीने बाद 15 सितम्बर 1980 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘रिद्धिमा’ रखा।
रिद्धिमा और उनके छोटे भाई रणबीर की उम्र में महज 2 साल का अंतर है। जी हां, नीतू अपना 23वां जन्मदिन मनाने के बाद दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं और अपना 24वां जन्मदिन मनाने के दो महीने बाद नीतू ने 28 सितम्बर 1982 को रणबीर कपूर को जन्म दिया।
फिलहाल, रणबीर कपूर 39 साल की उम्र में पिता बने हैं, जबकि उनके पिता ऋषि कपूर ने जिस वक्त पहली संतान का वेलकम किया था, तब वे सिर्फ 28 साल के थे। 30 साल की उम्र में वे दूसरी बार पिता बन गए थे। यानी कि जिस उम्र में रणबीर कपूर पिता बने हैं, ऋषि कपूर के उस उम्र तक पहुंचने तक वे 9 साल के हो चुके थे।