क्रिकेट और स्पोर्टदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट; क्रिकेटर ने बताया कैसे हुआ हादसा और कैसे बची जान? 30th December 20229th January 2023 Network Mahanagar 🔊 Listen to this रुड़की: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। वे दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। मंगलौर थाना क्षेत्र के एचएन-58 पर ऋषभ की कार रेलिंग से टकरा गई थी और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। जिसके बाद मर्सिडीज बेंज जीएल कार धू-धू कर जल गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। Rishabh Pant Car Accident पंत को पैर और माथे पर ज्यादा चोट लगी है। उन्हें गंभीर हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है। पंत को इंजरी की वजह से टीम इंडिया ने ब्रेक दिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। वे रुड़की के हम्मदपुर झाल पहुंचे थे और वहीं कार का एक्सीडेंट हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया। इसके बाद पंत को हॉस्पिटल ले जाया गया। ऋषभ को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। ऋषभ के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है। इधर पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पंत के इलाज का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। पंत ने बताया कैसे हुआ हादसा? हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला बयान सामने आया है। पंत ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ और कैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। हॉस्पिटल से पंत ने बताया कि कार को खुद ड्राइव कर रहे थे। झपकी आने से यह हादसा हुआ। झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद उन्होंने खुद विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकले। जरा सी देर होती तो जान जा सकती थी। Post Views: 164