ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

कल्याण में 15 साल के किशोर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गला रेतकर की हत्या!

ठाणे: ठाणे जिले के कल्याण से रोंगटे खड़ी कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 15 साल के एक किशोर ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुंबई से दो नाबालिग बच्चों को यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हिरासत में लिया है। घटना हाईप्रोफाइल सोसायटी की है।
बता दें कि गुरुवार की सुबह कल्याण पश्चिम के एसटी आगर से सटी एक हाउसिंग सोसाइटी के पास 9 वर्षीय बच्ची का शव मिला। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास आवासीय परिसर में इस लड़की का शव मिला, जबकि वह उस परिसर की निवासी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सोसायटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हमने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दो नाबालिगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया गया है, दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी सचिन गुंजाल ने कहा, हमने लड़के को ट्रैक करने के लिए तुरंत टीम बनाई और एक घंटे के भीतर लड़के को ढूंढ निकाला। पूछताछ के दौरान, 15 साल के लड़के ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के पिता ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने दुष्कर्म करने और ब्लेड से गला रेतने की बात कबूल की। वे दोनों रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रह रहे थे और अन्य लोगों द्वारा पुष्टि की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।