ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

कांग्रेस के पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी का निधन…

जगन्नाथ शेट्टी (फाइल फोटो)

मुंबई, दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। उनके दो बेटे, पत्नी, बहुएं हैं। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि जगन्नाथ शेट्टी ने 1970 में आम कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस ज्वाइंन किया था। राजनीति में लंबे संघर्ष के दौरान शेट्टी को पार्टी ने जिला युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। शेट्टी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे और मुंबई प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष भी थे। विधायक बनने से पहले शेट्टी ने नगरसेवक का चुनाव भी लड़ा था। शेट्टी अपने राजनीतिक कार्यकाल में काफी सक्रिय रहे। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं के करीबी होने की वजह से उनका सियासी सफर बहुत ही शानदार रहा। शेट्टी पार्टी के दिग्गज नेता गुरुदास कामत के बेहद करीबी थे। सन 2004 और 2009 में माटुंगा और सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा मतदान क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ दिनों से वे लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को शेट्टी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। शाम को शेट्टी का पार्थिव शरीर सायन-कोलीवाड़ा स्थित उनके कार्यालय पर लाया गया, जहां उन्हें तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सायन शमशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें…! ॐ शांति…ॐ शांति