ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

कांग्रेस ने कहा- क्या बीजेपी के लिए अलग क़ानून है? बांग्लादेशी को पार्टी पदाधिकारी बनाना है संघ जेहाद!

मुंबई: मुंबई भाजपा द्वारा एक बांग्लादेशी को पार्टी का मुख्य पदाधिकारी बनाने पर प्रदेश कांग्रेस ने हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि क्या यह संघ जेहाद है। उन्होंने आगे कहा कि देशभर में लागू सीएए…क्या बीजेपी के लिए अलग क़ानून है? भाजपा का उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुबेन खान ‘बांग्लादेशी’ निकला है। इस बीच बढ़ते विवाद और मामले की गंभीरता को समझते हुए भाजपा ने रुबेन खान को पद से हटा दिया है।
मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि उत्तर मुंबई जिला इकाई के अल्पसंख्यक युवा अध्यक्ष पद से रुबेल खान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि खान के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस जांच में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। वसीम ने कहा कि पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति करते समय उसके दस्तावेज की जांच की जाती है। उत्तर मुंबई जिला इकाई ने भी रुबेल के दस्तावेज की जांच की थी। लेकिन पुलिस जांच में वह बांग्लादेश का पाया गया है। पुलिस ने शेख के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब कानून के हिसाब आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है।