महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

कांग्रेस ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी, जहां पार्टी के पालकमंत्री नहीं वहां होंगे सम्पर्क मंत्री

मुंबई: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देश पर राज्य के उन जिलों के लिए सम्पर्क मंत्रियों की नियुक्ति की गई है जहां पार्टी के पालकमंत्री नहीं हैं। राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात को अहमदनगर का संपर्क मंत्री बनाया गया है। पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण को परभणी, बीड व जालना की जिम्मेदारी दी गई है जबकि ऊर्जामंत्री नितिन राऊत अकोला व वाशिम के सम्पर्क मंत्री बनाए गए हैं। विजय वडेट्टीवार गडचिरोली, यवतमाल व रायगड के सम्पर्क मंत्री होंगे तो यशोमति ठाकुर को बुलढाणा, गोंदिया के सम्पर्क मंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई है।
मेडिकल शिक्षामंत्री अमित देशमुख औरंगाबाद व उस्मानाबाद के सम्पर्क मंत्री होंगे तो वर्षा गायकवाड मुंबई उपनगर की सम्पर्क मंत्री बनाई गई हैं। पशुधन विकास मंत्री सुनील केदार को पुणे और वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख को ठाणे, आदिवासी कल्याण मंत्री केसी पाडवी को धुले, जलगांव व पालघर और गृहराज्य मंत्री सतेज पाटील सतारा, सिंधुदुर्ग व रत्नागिरी के सम्पर्क मंत्री होंगे। राज्यमंत्री विश्वजीत कदम को सांगली व सालापुर का सम्पर्क मंत्री बनाया गया है।