उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Kasganj Accident: कासगंज में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अब तक 24 की मौत! पीएम मोदी ने जताया दु:ख, CM योगी का मृतक के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। ये श्रद्धालु कासगंज जिले के पटियाली कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी दरियावगंज पटियाली मार्ग पर स्थित ग्राम गइई के समीप हादसा हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। तालाब में अभी छह माह के बच्चे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा था कि उसी बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए सभी जा रहे थे।

ट्रेक्टर ट्राली में करीब 54 लोग सवार थे, जिसमें से अभी तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, शनिवार को पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

ट्रेक्टर ट्राली में सवार सभी लोगा गांव के निवासी वीरपाल के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए गंगा किनारे जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का बैरिंग टूट गया था। इस कारण ट्रैक्टर ट्राली ​अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रैक्ट्रर ट्राली सड़क किनारे स्थित तालाब में पलटने के कारण हादसा भीषण हो गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग खुशी में लीन होकर सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली में क्षमता से अधिक लोग बैठने के कारण हादसा हुआ है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। तालाब में से शवों को निकालने के साथ ही घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही गांव सहित पूरे जिले में हाहाकार मच गया। स्वास्थ विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक हर कोई राहत कार्य में जुट गए हैं।

इस भीषण हादसे से कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। किसी के पिता, किसी की बीवी तो किसी के बच्चे और किसी किसी परिवार के तो कई लोग इस हादसे में मृत हो गए हैं।

तालाब में गिरे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। लेकिन अभी तक वह बच्चा नहीं मिला है। जिसके मुंडन के लिए सभी गंगा किनारे जा रहे थे।

तालाब का पानी कम करने के लिए मोटर पंप लगा दिए हैं ताकि बच्चे का कुछ पता चल सके।

हादसे में घायल करीब 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे से कई गांवों में चीख पुकार मच गई है। लोग अपनों का साथ छूट जाने से रो-रोकर बेहाल हैं।

कासगंज में हुए हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, CM योगी का मृतक के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया-”हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुआ हादसा दु:ख से भर देने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के निःशुल्क इलाज करने के आदेश दिए।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ”जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

बता दें कि कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में जान गंवाने वालों में 7 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं।