कोकणब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

कोंकण: बाढ़ पीड़ित बहनों के लिए उत्तर भारतीय भाइयों की ओर से कल भेजी जाएगी उपहार सामग्री

मुंबई: महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ और वर्षा के कारण कई गांव बुरी तरह से प्रभावित हो गए है। जिससे यहां के लोग आज भी महासंकट से जूझ रहे हैं। जिसे देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कोंकण की मदद करना शुरू किया और आज भी वह जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष और ‘अभियान संस्था’ के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र के अथक प्रयास से कोंकण के चिपलून तालुका के भिले गांव की बाढ़ पीड़ित महिलाओं की मदद लिए जिवनावश्यक वस्तु के अलावा बर्तन और आवश्यक सामान भेजा जा रहा है।
श्री मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष में मंगलवार सुबह ११ बजे महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय से विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर कोंकण के लिए गाड़ी रवाना की जाएगी।

इस मौके पर सुहास आडिवरेकर ‘कोकण विकास आघाडी’ मुंबई अध्यक्ष, सहयोगी मनोज दुबे, राकेश सिंह, शिवदयाल मिश्रा, संतोष दिक्षित, शंभू सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।