ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोनावायरस: सऊदी से लौटे शख्स की मुंबई में मौत, महाराष्ट्र में अब तक 4 मौतें

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 101 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा 4 हो गया है। सोमवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना से संक्रमित एक 65 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। सोमवार को जान गंवाने वाला यह शख्स संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा था, जिसके बाद उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सोमवार सुबह तक बीएमसी की तरफ से महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की तो मंगलवार को यह आंकड़ा 101 पर पहुंच गया। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें पुणे से आए तीन और सतारा से आया 1 नया केस शामिल है। इन सबके बीच सरकार की ओर से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सुबह और शाम के वक्त कुछ घंटों के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर चली जाती है। उधर, मुंबई की लाइफलाइन पूरी तरह से ठप है। सोमवार की शाम 5 बजे तक बेस्ट परिवहन की ओर से 1754 सर्विस चलाई गई। इनमें अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही सवार किया गया।

आपातकालीन सेवाओं के लिए बेस्ट की बसें
बेस्ट की बसें रविवार रात से ही आपातकालीन सेवाओं के लिए परिवहन की व्यवस्था व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। सभी आवश्यक सेवा प्रदाता, जिनमें बीएमसी स्टाफ, पुलिस कर्मचारी, बिजली वितरण कर्मचारी, ग्रॉसर्स, सब्जियां और अनाज के दुकानदार, टेलीफोन सर्विस प्रवाइडर, इंटरनेट प्रदाता, मेडिकल / फार्मेसी स्टोर और सभी नगरपालिका, सरकारी और निजी अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी इन बसों से यात्रा कर रहे हैं।