दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोना संकट: अब Facebook पर मिलेगी COVID-19 वैक्सीन और लक्षणों से जुड़ी तमाम जानकारी, यूज करना होगा यह Tool

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबुक (Facebook) ने घोषणा की है कि वह भारतीय यूजर्स को COVID-19 के लक्षणों और वैक्सीन के बारे में आधिकारिक जानकारी तक पहुंचाने में मदद करेगी। कंपनी ने कुछ दिन पहले भी भारत में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आ चुकी है। हाल ही में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने भारत में Emergency Response Efforts के लिए 10 मिलियन डॉलर का दान देने की घोषणा की है।
फेसबुक ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘भारत COVID-19 की मौजूदा लहर के साथ जूझ रहा है, हम देश में लोकल कम्युनिटी को मेडिकल सप्लाई और अन्य लाइफ सेविंग इक्विपमेंट्स का सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

ऐप पर जोड़ा Vaccine Finder Tool, 17 भाषाओं में उपलब्ध
Facebook ने इस सप्ताह भारत में अपने मोबाइल ऐप पर एक Vaccine Finder Tool को रोलआउट करने के लिए केंद्र के साथ साझेदारी करेगा। 17 भाषाओं में उपलब्ध यह टूल लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आस-पास के स्थानों की पहचान करने में मदद करेगा।

वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कराने का भी लिंक दिखाएगा
Facebook ने कहा कि इस टूल में, वैक्सीन सेंटर लोकेशन और बंद-खुलने के समय की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं। यह टूल वॉक-इन ऑप्शन (46 साल और उससे अधिक के लिए) और CoWIN वेबसाइट पर रजिस्टर कराने और अपने वैक्सीनेशन अपॉइंटमेंट को शेड्यूल करने के लिए एक लिंक भी दिखाएगा।
इतना ही नहीं, फेसबुक UNICEF India से स्वास्थ्य संसाधन भी उपलब्ध कराएगा, जो आपातकालीन देखभाल और घर पर Mild Covid-19 लक्षणों का प्रबंधन कैसे किया जाए, इसकी जानकारी देगा।
यूजर्स मोबाइल ऐप पर COVID-19 इंफॉर्मेंशन सेंटर से टूल का उपयोग कर सकते हैं। फेसबुक पर COVID-19 के लक्षणों और वैक्सीन की जानकारी COVID-19 इन्फॉर्मेशन सेंटर और फीड में प्राप्त की जा सकेगी। फेसबुक ने कहा कि इंस्टाग्राम पर हम इस जानकारी को Guides in Explore के जरिए दे रहे हैं।