दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

कोरोना से बचाव के लिए स्मृति ईरानी ने घर बैठे बनाया मास्क

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वर्कर्स को घर के बने फेसमास्क बनाने और पहनने के लिया कहा था और अब एक्ट्रेस और सांसद स्मृति ईरानी ने ऐसा कर लिया है। स्मृति ने घर बैठे अपने लिए एक फेस मास्क बनाया है। उन्होंने जनता को सीख देने के लिए इसका फोटो Tutorial ट्विटर पर शेयर किया है।
स्मृति ईरानी ने अपनी फोटोज का कोलाज शेयर किया है। इसमें आप उन्हें सुई धागा लिए मास्क सिलते देख सकते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- घर बैठे सुई धागे से भी बन सकता है रीयूजेबल मास्क। इसके साथ ही उन्होंने घर पर बने मास्क के इस्तेमाल का तरीका एक लिंक के जरिए बताया।
स्मृति के इस फोटो के शेयर करने के बाद से उनकी काफी तारीफ हो रही है। ट्विटर यूजर उनकी इस बात से काफी खुश हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम से कम दो मास्क घर पर तैयार करने का सुझाव दिया है। इससे एक समय में एक मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर गंदा होने पर उसे धुलकर बाद में दूसरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर कपड़े से बने मास्क को दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं। समय-समय पर इसे धोना चाहिए।