उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

खुदाई में मिला चांदी-तांबे के सिक्कों से भरा कलश, मजदूरों में मची लूट

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम कन्हऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नीव की खुदाई के दौरान फावड़ा लगने से चांदी-तांबे के सिक्कों से भरा चांदी का कलश फूट गया। सिक्के देख मजदूरों में लूट मच गई। छीना-झपटी में एक मजदूर अपने पिता की मदद से सिक्कों से भरा कलश लेकर भाग गया।
प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सिक्के को कब्जे में ले लिया। कलश लेकर भागे मजदूर व उसके पिता की तलाश की जा रही है। मिले सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर होने से ये ब्रिटिशकालीन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम सफीपुर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चांदी के 17 और तांबे के 287 सिक्के मिले हैं। डीएम को जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार सिक्के पुरातत्व विभाग भेजे जाएंगे।