चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल की बेटी और शिवसेना के MLA प्रताप सरनाईक के बेटे की हुई शादी

अकोला, महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल और शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक समधी बन गए हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के अकोला में रंजीत पाटिल की बेटी कश्मीरा की शादी मीरा रोड के विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे पुरवेश के साथ हुई। पुरवेश ठाणे से नगरसेवक और युवा सेना के सचिव हैं वहीं वहीं कश्मीरा पेशे से डॉक्टर हैं।
इस शादी समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे। यही नहीं कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विरोधी पक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ इस शादी समारोह में पहुंचे। जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं।
महाराष्ट्र के अकोला जिले में दोनों ही परिवारों ने साथ मिलकर शादी का जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर राजनीतिक दिग्गजों के अलावा कई मराठी सिनेमा और बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की।