उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

गोरखपुर: पति ने पत्नी से किया ऐसा अमानवीय कृत्य, थाने पहुंचकर बोली- साहब, अब बर्दाश्त नहीं होता

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पति पत्नी का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। मामला सहजनवां इलाके के एक गांव का है। जहां महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। पति की हरकतों से क्षुब्ध महिला बुधवार रात में ही थाने पहुंची थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पति फरार हो गया है। महिला का आरोप है कि पिछले कई साल से इसी तरह उसकी मर्जी के खिलाफ वह शारीरिक शोषण कर रहा है।

प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर!
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार को उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह पति से काफी दिनों से परेशान है। कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन पति जब उसके पास आता है तो अप्राकृतिक तरीके से ही संबंध बनाता है। बुधवार की शाम को वह आया और मना करने के बावजूद उसने अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाए। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।